लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दोनों के तलाक की चर्चाएं अचानक तेज हो गई हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मच गई है।
सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव और अपर्णा यादव पिछले काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। इसी के बाद तलाक को लेकर अटकलों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अपर्णा यादव का राजनीतिक सफर भी हमेशा चर्चा में रहा है। समाजवादी पार्टी से दूरी बनाने के बाद उनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना पहले ही सियासी बहस का विषय बन चुका है। ऐसे में निजी जीवन से जुड़ी यह खबर राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।
वहीं, प्रतीक यादव आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि तलाक की खबरों की पुष्टि होती है, तो इसका असर केवल पारिवारिक स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी इसकी गूंज सुनाई दे सकती है।
