प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी टेक कारोबारी एलन मस्क से फोन पर बात की

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी टेक कारोबारी एलन मस्क से फोन पर बात की है। दोनों के बीच टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत-अमेरिका की साझेदारी को लेकर चर्चा हुई। इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन में दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसमें मस्क की कंपनी टेस्ला और स्टारलिंक के भारत में निवेश को लेकर बात हुई थी।


भारत में निवेश की संभावनाएं

एलन मस्क की कंपनियां भारत में निवेश करने में रुचि रखती हैं। टेस्ला देश में फैक्ट्री लगाने के लिए भारतीय अधिकारियों से बातचीत कर रही है। इसके अलावा, मार्च में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए Space X के साथ समझौता किया है। सुनील भारती मित्तल की कंपनी भारती एयरटेल ने भी स्पेस एक्स के साथ इसी तरह का समझौता किया है।



अमेरिका-चीन व्यापारिक तनाव

पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर टैरिफ लगाने की बात कही है, जबकि अमेरिका और चीन के बीच भी टैरिफ वॉर की स्थिति बनी हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने