पूर्व विधायक रह चुके है मुख्तार अंसारी ने पत्र में लिख कर लगाई सुरक्षा की गुहार

 उत्तर प्रदेश के बाहुबली माफिया के रूप में जाने वाले दो हस्तियों की आज यानी मंगलवार को गाजीपुर के कोर्ट में पेशी होनी है। यह दोनों हस्ती पूर्व विधायक रह चुके है मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह हैं जिनका आमना सामना 21 साल बाद कोर्ट में होगा।    

पेशी के दौरान बाहुबली बृजेश सिंह आरोपी बनकर कटघरे में खड़े होगें, वहीं मुख्तार अंसारी गवाह बनकर बृजेश सिंह को पहचानेगें। यह पेशी गाजीपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में होगी।दरअसल, 21 साल पुराने उसी चट्टी कांड में दोनों माफियाओं की अदालत में पेशी होगी लेकिन, मुख्तार अंसारी ने बांदा जेल से पेशी पर निकलने से पहले बताया खुद की जान को खतरा की आशंका जताई है। मुख्तार अंसारी के परिवार ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया, चीफ जस्टिस इलाहाबाद हाईकोर्ट, यूपी सरकार और बांदा व गाजीपुर प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की साथ ही पेशी पर लाने और ले जाने के दौरान मिलिट्री फोर्स के कमांडो तैनात किए जाने की भी मांग की है।

पेशी के दौरान सुरक्षा की गुहार वाले पत्र में मुख्तार अंसारी ने लिखा है कि पेशी पर जाने से पहले उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट दिया जाए। इसके साथ ही बुलेटप्रूफ एंबुलेंस मुहैया कराई जाए। या अन्य बुलेट प्रूफ वाहन की मांग की है। पत्र में आशंका जताई है कि माफिया बृजेश सिंह कभी भी मुख्तार अंसारी की हत्या कराने का प्रयास कर सकता है। इसी वजह से मुख्तार और बृजेश सिंह के आमने-सामने होने के चलते इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी सतर्क किया जा चुका है।


Post a Comment

और नया पुराने