प्रदेश के सभी राजकीय,अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले 3 लाख छात्रों के लिए खुशखबरी है। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इस बार छात्रों की वार्षिक फीस नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव संजीव सिंह ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक में छात्रों की फीस प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तय की जाती है। यह एक साल के लिए होती है।
वर्तमान में यह 11326 रुपए है। वहीं, निजी संस्थानों में फीस बढ़ाने या पुनः निर्धारण करने का फैसला फीस नियमन समिति करती है। निजी संस्थानों के छात्रों को करीब 30 हजार रुपए वार्षिक शुल्क जमा करना पड़ता है। इस बार उसमें भी किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी।
फीस न बढ़ने की मांग कर रहे थे छात्र राहत बड़ी सासं मिलेगी
पॉलीटेक्निक के छात्र फीस कम करने को ले के सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मांग कर रहे हैं
पॉलीटेक्निक के छात्र फीस कम करने को ले के सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मांग कर रहे हैं
